लखनऊ विकसित भारत संकल्प विषयों पर संवाद, संभाषण निबंध और कला प्रतियोगिताओं का विद्यालयों में किया गया आयोजन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

सेवा पखवाड़े के तहत आज लखनऊ महानगर की सभी विधानसभाओं के विभिन्न विद्यालयों में लोकल फार वोकल और विकसित भारत संकल्प विषयों पर संवाद, संभाषण, निबंध और कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शृंगार नगर में आयोजित प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और विजय प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय में वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा राजकीय जुबली कॉलेज में, विधायक डॉ नीरज बोरा राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज में, विधायक ओपी श्रीवास्तव गोमती नगर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में, लालजी प्रसाद निर्मल और अंजनी श्रीवास्तव पश्चिम विधानसभा में और सुधीर हलवासिया सरोजिनी नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और विद्यार्थियों के साथ विकसित भारत यात्रा पर चर्चा की और प्रतियोगिता में विजय प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक भी उपस्थित रहे।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने प्रात हा सरदार भगत सिंह की 170 में जयंती पर हिंद नगर वार्ड में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर महानगर मंत्री लखविंदर सिंह, पार्षद सौरभ सिंह मोनू, दिलप्रीत सिंह, रजनीश श्रीवास्तव और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *