भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा-यशवीर सिंह

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर यूपी

उप संपादक संजय मिश्रा

अलीगढ़ सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेन्डरी स्कूल,खैर मार्ग में भगत सिंह को उनकी जयंती पर याद किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य यशवीर सिंह एवं उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने भगत सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन किया।प्रधानाचार्य यशवीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगत सिंह के जीवन से हमें यह शिक्षा लेनी चाहिए कि कम उम्र में ही कैसे देश की रक्षा की जा सकती है। भगत सिंह ने अंग्रेजों को ये दिखा दिया कि भारत एक युवा शक्ति है और इस युवा शक्ति से टकराना संभव नहीं।उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने कहा कि भगत सिंह का देश प्रेम हमें सीख देता है कि देश के लिए सर्वश्व न्योछावर करने का जज़्बा रखना चाहिए।उनका जीवन सभी युवाओं के लिए मिशाल है।इस अवसर पर दिनेश पाल सिंह,मदन मोहन शर्मा,पूजा पाराशर,कीर्ति चौहान,नरेंद्र पाल सिंह सहित भगत सिंह सदन के सभी शिक्षक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *