समूह का रुपया जमा न करने पर पुलिस से की कार्यवाही की मांग

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

कोंच जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमरसेना निवासी काशी प्रसाद पुत्र धूराम ने दिन सोमवार को कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि जय माँ दुर्गे सहायता समूह चमरसेना का मै अध्यक्ष हूँ और आर्यावर्त बैंक के माध्यम से चलाता हूँ जिसमें बीरेन्द्र कुमार छोटेलाल बब्बू हरीमोहन सियाराम सुरेश रज्जाक मगन सिंह हरदास सभी लोग सदस्य हैं समूह का पैसा समय से जमा न करने पर बैंक द्वारा 9 दिसम्बर 2023 को 58 हजार एक सौ 11 रुपये की देनदारी निकाली थी जो लोक अदालत में 26 हजार हो गयी थी जिसमें रज्जाक पुत्र नूरमुहम्मद मान सिंह पुत्र डरेले व हरदास पुत्र राम सहाय समूह का रुपया जमा नहीं कर रहे हैं और मांगने पर गाली गलौच व मारपीट पर आमादा हो जाते हैं वहीं बैंक ने मेरे नाम रिकबरी जारी कर दी है काशी प्रसाद ने पुलिस से उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है इस दौरान प्रधान मीनू पटेल दीपेंद्र कुमार धर्मेन्द्र बब्बू छोटेलाल बीरेन्द्र कुमार हरीमोहन मौजूद रहे जिस पर पुलिस मामले का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *