बाढ़ से क्षतिग्रस्त सलैया दबोह मार्ग को ठीक कराए जाने की एस डी एम से की मांग

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर यूपी

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

कोंच जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम सलैया बुजुर्ग निवासियों ने दिन सोमवार को उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को एक पत्र सौंपते हुए बताया कि हमारे ग्राम से दबोच मार्ग पर बाढ़ के कारण करीब 10 फीट रोड कट गया है जिससे हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है क्योंकि हम अपने बाहन मरीज व विद्यालय के लिये जाने वाले बच्चों को नहीं ले जा पा रहे हैं ग्रामीणों ने एस डी एम से उक्त रोड की जांच कराकर शीघ्र ही ठीक कराए जाने की मांग की है इस दौरान दीपक सिंह पुष्पेंद्र सिंह श्रीकृष्ण चौहान गजेंद्र सिंह रघुवंशी दशरथ दीपक राठौर प्रदीप कुमार जशवंत पाल राम किशोर यादव आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *