यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ नगर निगम एवं एचसीएल फॉउंडेशन के सहयोग से पीएसआई इंडिया द्वारा चलाया जा रहा है अभियान
लखनऊ नगर निगम एवं एचसीएल फॉउंडेशन के सहयोग से पीएसआई इंडिया लखनऊ शहर में वॉश से सम्बंधित व्यवहार परिवर्तन के लिए 26 वार्डों के अंर्तगत 80 पिछड़े मोहल्लों में रहने वाले लोगो के लिए कार्य कर रही हैlPSI India टीम पानी, शौचालय के उपयोग, मल कीचड़ प्रबंधन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित मोहल्लों की चुनौतियों को समझने के लिए मोहल्लो के प्रत्येक घर का भ्रमण करती हैl
घर के प्रत्येक सदस्यों को पानी के रखरखाव, सबमर्सिबल वाटर स्टैंड पोस्ट की सुरक्षा, घरों में कूड़े को व्यवस्थित तरीके से निवारण और डोर टू डोर आने वाली कूड़ा गाड़ी की सेवाओं का उपयोग, FSM (सैप्टिक टैंकर) सेवाओं का उपयोग के लिए लगातार प्रेरित और जागरूक कर रही है|
PSI India टीम मोहल्लों में लखनऊ-वन ऐप के बारे में जागरुक करती है, जिसके माध्यम से मोहल्ले में रह रहे व्यक्ति अपने घर और अपने मोहल्ले में WASH से संबंधित सेवाओं की अनुपलब्धता व रुकावट के लिए शिकायत दर्ज कर सकते हैंl मोहल्लों में WASH संबंधित सेवाओं को बेहतर करने हेतु PSI India टीम ने सभी 80 मोहल्लों में मोहल्ला स्वच्छता समिति का गठन किया है एवं महिला आरोग्य समिति को सक्रिय किया है, जिसकी बैठक नियमित अवधि पर आयोजित की जाती हैl इसके साथ ही साथ समिति के सदस्यों को अपने मोहल्ले के WASH संबंधित समस्या के समाधान हेतु लखनऊ नगर निगम के साथ सीधे वार्तालाप के लिए सशक्त बनाया जा रहा हैl
उक्त के क्रम में आज दिनाँक एक अक्टूबर 2024 को स्वच्छता ही सेवा 2024 के अवसर पर लखनऊ नगर निगम के सहयोग से द्वारा लखनऊ के लालजी टंडन व दौलतगंज पी एस आई इंडिया वार्ड में स्वाभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता विषय के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन माननीय वार्ड पार्षदों की उपिस्थति में किया गया I मोहल्ले की प्रत्येक गलियों में लखनऊ नगर निगम कर्मचारियों के सहयोग से टीम ने गलियों व नालियों की सफाई, जी वी पी हटाना, एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग करवाई टीम ने मोहल्ले में घर-घर जाकर लोगो को एनिमेटेड वीडियो व फ़्लैश कार्ड के माध्यम से उन्हें अपने आस पास स्वच्छता बनाये रखने हेतु जागरूक किया। इसी क्रम में स्कूलों में भी बच्चो को अपने परिवेश को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया जिसमे बच्चो को सन्देश दिया गया कि वे कूड़ा पृथक्करण कर उसे डस्टबिन में ही डाले और यह सन्देश अपने परिवार में भी साझा करे ताकि उनका परिवेश स्वच्छ रहे और वे स्वस्थ रहें।