यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने आर० आर० ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स में टैबलेट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टैबलेट वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान नीरज सिंह के आवाहन पर 18 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 800 छात्र छात्रोंओ ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान के लिए जारी 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल के माध्यम से भाजपा की प्राथमिक संस्था ग्रहण करी।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को शिक्षा में तकनीकी सशक्तिकरण के लिए टेबलेट वितरित किए जा रहे है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीरज सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में शिक्षा के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में टेक्नोलॉजी आवश्यक है शिक्षा के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी के सहयोग से ही प्रगति संभव है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तकनीकी सशक्तिकरण के लिए टेबलेट वितरण कार्य अच्छा एवं सराहनीय है।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन अनिल कुमार अग्रवाल, सचिव चित्रांशु अग्रवाल, निदेशक प्रोफेसर डॉ० सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, डीन एकेडमिक दुर्गेश वर्मा, डीन स्टूडेन्ट वेलफेयर विकास सिंह, डीन (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट) आरती जायसवाल, चीफ प्रॉक्टर विजय बहादुर सिंह तथा अन्य संकाय सदस्यों की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किये गये।