अग्रसेन चौक पर आयोजित किया गया विश्व शांति महायज्ञ

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

अलीगढ़ श्री श्री 1008 महाराजधिराज अग्रसेन महाराज की जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री अग्रवाल महासभा द्वारा प्रातःकाल अग्रसेन चौक पर विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया इधर संगठन के अध्यक्ष भरत अग्रवाल ने बताया कि देश और समाज मे सामंजस्य का माहौल बना रहे इस उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस महायज्ञ के मुख्य यजमान निशांत सिंघल अपनी पत्नी के साथ यज्ञ में सम्मलित हुए।वहीं इस महायज्ञ के उपरान्त महाराज जी का माल्यार्पण किया गया और इसके बाद विशाल प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जिसे महापौर प्रशान्त सिंघल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान अग्रसेन चौक से महाराज जी के जयकारों के साथ ये प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रामलीला ग्राउंड पर समाप्त हुई।वहीं संगठन के चेयरमैन अतीत अग्रवाल ने बताया कि इस प्रभात फेरी का उद्देश्य शहर में अग्र बंधुओं को एक करना है और महाराज जी के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का पूरा प्रयास संस्था द्वारा किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में यहां पर प्रमोद अग्रवाल, हरिकिशन अग्रवाल,शरद अग्रवाल,अंकुर अग्रवाल शारदा,कपिल बंसल बीमा,चिराग मंगला,विवेक अग्रवाल,प्रशांत अग्रवाल, राहुल गर्ग,अमित अग्रवाल समेत अनेक अग्र बंधु मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *