लखनऊ युवा नेता भारतीय जनता पार्टी नीरज सिंह की उपस्थिति में तीन सौ छात्रों ने ग्रहण की भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

भाजपा सदस्यता अभियान के दूसरे चरण के अभियान को गति देते हुए भाजपा नेता नीरज सिंह लाल महादेव प्रसाद वर्मा बालिका महाविद्यालय गोसाईगंज महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए जिसमें लगभग 300 छात्रों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी।

युवाओं को संबोधित करते हुए नीरज सिंह ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए युवा पीढ़ी भाजपा सदस्य के रूप में पार्टी के विस्तार और सशक्तिकरण में प्रमुख भूमिका निभायेंगे।भारतीय जनता पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनने पर सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए उपस्थित सभी युवाओं को नीरज सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी
कार्यक्रम में ईशान शर्मा अरविंद प्रकाश सिंह शैक्षिक सलाहकार सरदार भगत सिंह उच्च शिक्षण संस्थान तथा गोसाईगंज नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल मिश्रा, श्याम मूर्ति गुप्त महाविद्यालय की प्रबंधक्कारिणी समिति के सदस्य रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी, कोषाध्यक्ष राज बहादुर राय एवं महाविद्यालय के प्रबंधक, अंबिका प्रसाद वर्मा एवं प्रधानाचार्य डॉक्टर नीरज सिंह रघुवंशी आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *