लखनऊ महानगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार से राजधानी में चलाया जाएगा अधिकतम सदस्यता अभियान पार्टी की बैठक में लिया गया फैसला प्रवीण गर्ग

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ कैसरबाग कार्यालय स्थित भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सदस्यता अभियान टोली के साथ बैठक की। आनंद द्विवेदी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 13 अक्टूबर दिन रविवार को पार्टी द्वारा निर्धारित अधिकतम सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसमें सभी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को शक्तिकेंद्रो पर बूथ स्तर पर जन सम्पर्क कर अधिकतम सदस्यता करानी हैं।

सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्टूबर 2024 तक चलाया जाएगा जिसके पूर्व 15 अक्टूबर को महानगर स्थित कल्याण मंडप में सक्रिय सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में सदस्यता अभियान टोली संयोजक अशोक तिवारी, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, टिंकू सोनकर, जया शुक्ला, राकेश सिंह, अभिषेक खरे, विजय भुर्जी, चेतन विष्ठ, दीपू शुक्ला, पंकज सक्सेना, नम्रता श्रीनेत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *