उत्तर प्रदेश जनपद रायबरेली गदागंज थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

सह संपादक कपिल गुप्ता

गदागंज थाना परिसर में गुरुवार को थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी की अध्यक्षता में धनतेरस व दीपावली भैया दूज के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी के द्वारा अपील करते हुए कहा गया कि धनतेरस व दीपावली वर्ष के बड़े त्योहार में माना जाता है, जिसमें गदागंज बाजार, गौरा बाजार व अन्य बाजारों में भीडभाड होती है। उन जगहों पर पर्याप्त मात्रा में उनके द्वारा जगह-जगह पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की जाएगी। जिससे कि त्यौहार में किसी भी अराजकतत्व के द्वारा सौहार्द बिगाडा ना जाए। वहीं क्षेत्र में पटाखे की दुकानों को नियमानुसार तरीके से ही दुकान लगाई जाएगी जो शासन का दिशा निर्देश है। उसके अतिरिक्त दुकानें नहीं लगेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पुष्कर सिंह, सोनू दीक्षित, व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार सिंह, हरिशंकर वर्मा, कमलेश बहादुर सिंह, राजू सिंह, अशोक बाजपेई सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *