यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
रायबरेली में इस समय भाजपा नेता और जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर के बीच चल रहा विवाद अब सड़क पर आ गया है।
2 दिन पहले सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर शिवकुमार के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग का चालान कर दिया और साथ ही भाजपा नेता संतोष पांडे को भी नोटिस भेज दी जिससे नाराज जिला अस्पताल के डॉक्टर आज एसपी कार्यालय पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया डॉक्टर का कहना है कि झूठी शिकायत के आधार पर चालान करना उचित नहीं है क्योंकि डॉक्टर एक सम्मानित पद पर आसीन हैं और सेवा उनका काम है l