यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
उरुवा बाजार विद्यालय में शैक्षिक कार्य की बजाय राजनीति में संलिप्तता को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के मंडलीय मंत्री प्रवक्ता रणजीत सिंह व प्रवक्ता राम प्रवेश रजक के निलंबन को लेकर प्रबंध समिति की संस्तुति पर डीआइओएस ने स्वीकृति प्रदान की है। डीआइओएस ने इसको लेकर जांच समिति का गठन भी किया है।
बता दें:–श्री रामरेखा सिंह इंटर कालेज उरुवा की प्रबंध समिति ने गत 30 सितम्बर को माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के मंडलीय मंत्री रणजीत सिंह तथा राम प्रवेश रजक को निलंबित कर दिया था। निलंबन आदेश में कहा गया था कि रणजीत सिंह शिक्षण कार्य की बजाय राजनीति में संलिप्त रहते हैं। इस कारण विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने विभिन्न तिथियों में संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना में हिस्सा लिया। इसके अलावा बिना अनुमति के एमएलसी का चुनाव लड़ा और इस दौरान हस्ताक्षर रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी किया। प्रवक्ता राम प्रवेश रजक को भी शिक्षा विभाग के कार्यालयों पर धरना- प्रदर्शन करने पर निलंबित किया गया था। प्रबंध समिति के मुताबिक उनके द्वारा पठन-पाठन में रूचि नहीं लेने के कारण विद्यालय का परीक्षाफल निरंतर खराब हो रहा था। उन्होंने विद्यालय के एक छात्र की पिटाई की थी जिससे उसके कान का पर्दा फट गया था। इस मामले की पुलिस विवेचना कर रही है। प्रबंध समिति ने दोनों प्रवक्ताओं को निलंबित करने की संस्तुति डीआईओएस को भेजी थी।