पीलीभीत में भीषण हादसा, अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर खाई में गिरी; छह लोगों की मौत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश दुर्गेश अवस्थी

पीलीभीत न्यूरिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने के बाद खाई में गिरकर पलट गई। कार में सवार छह लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोई में वैवाहिक समारोह की दावत में शामिल होने के बाद कार सवार लोग उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र जा रहे थे।

गुरुवार रात करीब 12 बजे उनकी तेज रफ्तार कार टनकपुर हाईवे स्थित न्यूरिया थाना क्षेत्र में अचानक पेड़ से टकराकर खाई में गिरकर पलट गई। कार में सवार खटीमा के गोटिया निवासी शरीफ, मुन्नी पत्नी नजीर, राकिब, मंजूर अहमद, अमरिया थाना क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा निवासी बाबू उद्दीन तथा कार चालक की मृत्यु हो गई। हादसे में मारे गए कार चालक की पहचान अकरम पुत्र मुन्ने निवासी सत्रह मील, खटीमा के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *