सरोजनीनगर : अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में निकाली गई अटल संदेश यात्रा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

सरोजनीनगर के ग्राम माती में डॉ राजेश्वर सिंह ने करवाया अटल सभा का आयोजन, जन-जन तक पहुचाया गया ‘अटल’ सन्देश

लखनऊ, सरोजनीनगर: भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर सरोजनीनगर विधानसभा के ग्रामसभा माती में भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में भव्य अटल संदेश यात्रा और अटल सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं और टीम राजेश्वर ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के बीच निकली यात्रा में बच्चों, युवाओं, और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। भारत माता की जय और अटल जी अमर रहें के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। यात्रा के समापन पर आयोजित अटल सभा में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

अटल विचारधारा’ और सरोजनीनगर का विकास दर्शन

सभा में आए क्षेत्रवासियों को ‘सरोजनीनगर विकास दर्शन रथ’ के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व को लेकर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के उद्बोधन पर फिल्माया वीडियो दिखाया गया। साथ ही आये क्षेत्रवासियों को सरोजनीनगर के विकास योजनाओं से अवगत कराया गया और उनसे विकास सम्बंधित सुझाव भी प्राप्त किए गए, इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को नववर्ष का कैलेंडर भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। तारा शक्ति रसोई के माध्यम से सभी उपस्थित लो गों के लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में माती ग्राम प्रधान रामसागर यादव, खटोला ग्राम प्रधान संतोष कुमार, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविंदर कुमार, अधिवक्ता अरुण कुमार मिश्रा, सपेरा समाज के प्रतिनिधि सूरज नाथ सपेरा, और क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

*अंसल एपीआई स्थित अटल चौक पर 100 दीपों से हुआ उल्लासमय आयोजन*
अटल जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अटल चौक पर 100 दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने अटल जी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर उन्हें नमन किया।

यह आयोजन न केवल अटल जी के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बना, बल्कि सरोजनीनगर की विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *