ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी
लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
वरिष्ठ राष्ट्रीय संपादक अभिषेक उपाध्याय
केंद्र सरकार ने आज अपनी कैबिनेट में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग की घोषणा कर दी है पिछली बार इसका गठन 10 वर्ष पहले 2014 में हुआ था इसका समाप्ति 31 दिसंबर 2025 को हो रही है अर्थात एक जनवरी 2026 से आठवां वेतन आयोग की सिफारिश हैं लागू होने का प्रावधान है बीच में ऐसा लगता था कि केंद्र सरकार संसद में भी बयान देती थी कि अभी कोई विचार नहीं है परंतु शिवगोपाल मिश्रा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष महासचिव NJCA और प्रदेश के संगठनों द्वारा इसकी मांग बराबर की जाती रही है अभी 11 जनवरी को लखनऊ में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज के कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश के सभी संगठनों द्वारा इस मांग को जोरदारी से उठाया गया था और एक नोटिस देकर एक दिन का आंदोलन आत्मक कार्यक्रम तय करने की बात शिवगोपाल मिश्रा जी ने तय की थी।
राज्य कर्मचारी संघ परिषद के प्रतिपादक अध्यक्ष हरीकिशोर तिवारी एवं महामंत्री शिव बरन सिंह यादव,कार्यवाहक अध्यक्ष एन डी द्विवेदी , अपर महामंत्री डॉ नरेश ने उत्तर प्रदेश के समस्त लाखों कर्मचारियों की ओर से इसका स्वागत किया है।
और आशा की है कि केंद्र में लागू हो जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार भी पूर्व की भांति उत्तर प्रदेश में भी आति शीघ्र लागू कर देगी जिससे प्रदेश के कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।