अज्ञात कारणों से घास फूस की झोपड़ी में लगी आग, घर गृहस्ती का सामान जलकर हुआ खाक

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

रामकुमार अवस्थी बछरावा रिपोर्टर

बछरावा रायबरेली। गांव के किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे परिवार में अज्ञात कारणों से लगी आग से झोपड़ी के अंदर घर गिरिश्ती का सारा सामान जलकर खाक हो गया। जिसकी जानकारी ग्राम प्रधान के द्वारा लेखपाल को दी गई है। घटना मंगलवार देर रात्रि 11:00 के आसपास की बताई गई। जब दैजुआ खेड़ा मजरे मैंनाहार कटरा में कृष्ण लाल पुत्र बाबूलाल अपनी पत्नी सावित्री एवं अंशु पुत्र 10 वर्ष एवं प्रांशु उम्र 10 वर्ष के साथ रहता था। रात्रि के समय बच्चों सहित झोपड़ी से निकलकर गांव स्थित पुराने मकान पर किसी काम से गया हुआ था। सभी अज्ञात कारणों से घास फूस की झोपड़ी में आग लग गई। और धू धू होकर जलने लगी, आस-पड़ोस के लोगों ने आग लगने की जानकारी होते हैं। आग बुझाने के प्रयास के लिए थोड़ी ही देर में भारी संख्या में लोग एकत्रित। कड़ी मस्सकत के बाद आग पर काबू पाया गया। परंतु तब तक घर गिरिश्ती का समान चारपाई बिस्तर कपड़े राशन सहित जलकर खाक हो चुका था।
सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने घटना का जायजा लेकर संबंधित लेखपाल को सूचना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *