जानी मानी फिल्म एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी बनीं महामंडलेश्वर

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

अब ममता नंद गिरी के नाम से जानी जाएंगी पच्चीस साल बाद भारत लौटने पर ममता ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मे चल रहे कुम्भ मेले मे हिंदी फिल्मो की मशहूर हीरोइन ममता कुलकर्णी ने सन्यास ले लिया हैं। सन्यास के साथ वह महामंडलेश्वर बनाई गई हैं। अब वे महामंडलेश्वर ममता नन्द गिरी के नाम से पुकारी जाएगी। ममता सुबह ही प्रयागराज के महाकुंभ मेले में पहुंचीं थी। इस दौरान वो पूरे भगवा रंग में रंगी नजर आईं।

वे हिंदी फ़िल्म गैगस्टर,क्रांतिवीर, करण अर्जुन, चाइना गेट और किला जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस रही । 90 के दशक में ममता कुलकर्णी ने अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *