बुंदेलखंड प्रधानमंत्री मत्स्य संम्पदा योजना हेतु आवेदन अपेक्षित ब्रह्मा अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

Spread the love

प्रदेश ब्यूरो चीफ दुर्गेश अवस्थी

उरई,जालौन। प्रधानमंत्री मत्स्य संम्पदा योजना की मत्सकीय परियोजनाओं के लाभ हेतु आवेदन अपेक्षित है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मत्स्य विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संम्पदा योजना की विभिन्न मात्स्किीय परियोजनाओं के लाभ से जनसामान्य को आच्छादित करने के लिये ऑनलाइन आवेदन पाप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल htt//fisheries.up.govt.in दिनाँक 01 फरवरी 2025 से खोला जा रहा है। आवेदन करने की अन्तिम तिथि दिनाँक 15.02.2025 है। योजनान्तर्गत परियोजनाओं का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण एवं विज्ञापन विभागीय पोर्टल htt://fisheries.up.govt.in पर देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य जालौन स्थान उरई से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *