ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सहसंपादक कपिल गुप्ता
नगर के मोहल्ला आराजी लेन में सांप के डसने से भैंस की मौत हो गयी भैस मालिक ने एसडीएम से मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है। नगर के मोहल्ला आराजी लेन निबासी महिला शहनाज ने एसडीएम ज्योति सिंह को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनके पास एक भैंस थी जिसका दूध बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करती है बुधबार की रात को जब उनकी भैंस बाड़े में बंधी हुई थी तभी देर रात उनकी भैंस को एक जहरीले सांप ने डस लिया और उसकी मौत हो गयी जिसकी कीमत 80 हजार रुपये बताई गई है पीड़िता ने एसडीएम से भैंस का पोस्टमार्टम कराये जाने तथा मुआवजा दिलाये जाने की गुहार लगाई एसडीएम ने लेखपाल को जांच हेतु भेजा है।