अडतालीस वें राष्ट्रीय खेलों मे प्रदेश कलारीपयट्टू टीम ने एकरजत और पांच कांस्य पदक जीते

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू मार्शल आर्ट टीम ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन 1 रजत और 2 कांस्य पदक और प्राप्त किए, टीम ने कुल 1 रजत और 5 कांस्य पदक जीते।

प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने बताया कि हरिद्वार के पुलिस लाइन इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता मे लखनऊ की समीक्षा सिंह और शिवांगी गौतम ने उर्मी शील्ड में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता जबकि केरल को गोल्ड और दिल्ली व मध्य प्रदेश को कांस्य मिला। सनी ने अंडर 5.6 फिट हाइट कैटेगरी में 8.6 फिट ऊंची बाल को किक करते हुए अपना दूसरा कांस्य पदक प्राप्त किया। मानसी जायसवाल और ज्योति ने तलवार ढाल में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को पांचवा कांस्य पदक दिलाया। समापन अवसर पर उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *