प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ
यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
गुवाहाटी: पंजाब सरकार ने जेल में बंद खालिस्तानी नेता और सांसद अमृतपाल सिंह के आखिरी सहयोगी को पंजाब भेजने के लिए सभी इंतजाम कर लिए हैं. जेल में बंद अमृतपाल सिंह के आखिरी सहयोगी पपलप्रीत सिंह को पंजाब लाने के लिए पुलिस की एक टीम बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ पहुंची.
बता दें कि आरोपी लगा नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) 9 अप्रैल को खत्म हो रही है. अब आठ बार पंजाब सरकार ने जेल में बंद पपलप्रीत सिंह के लिए एनएसए को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है. अमृतपाल सिंह का सहयोगी एनएसए के तहत डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं. उसको कानूनी कार्रवाई खत्म होने के बाद पंजाब लाया जाएगा.
सभी दस्तावेज हुए जमा
इस संबंध में पंजाब टीम के वकील ने मीडिया को बताया, “पपलप्रीत सिंह को पंजाब ले जाया जाएगा. दस्तावेज जमा करवा दिए गए हैं.” इससे पहले 20 मार्च को अमृतपाल सिंह के 7 साथियों को कड़ी सुरक्षा के बीच दो हिस्सों में पंजाब ले जाया गया था. इसके बाद 25 मार्च को डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से अमृतपाल सिंह के एक और साथी को पंजाब ले जाया गया. कुछ ही घंटों में 9वें कैदी के चले जाने के बाद अब असम जेल में सिर्फ वारिस पंजाब दे का मुखिया ही रह जाएगा.
NSA के तहत जेल में बंद
गौरतलब है कि अप्रैल 2023 से वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह अन्य खालिस्तानी कैदियों के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच डिब्रूगढ़ की सेंट्रल जेल में बंद थे. फरवरी 2023 में अजनाला पुलिस स्टेशन पर हुए हमले में कथित संलिप्तता के लिए उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कैद किया गया था