महापौर सुषमा खर्कवाल के नेतृत्व में नगर निगम और जलकल विभाग की सराहनीय पहल

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ: गोमतीनगर स्थित कठौता और भरवारा झीलों में शनिवार को सिल्ट सफाई कार्य का हवन-पूजन के साथ माननीय महापौर *श्रीमती सुषमा खर्कवाल* द्वारा शुभारंभ किया गया। यह अभियान न केवल *जल संरक्षण* की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, बल्कि शहरवासियों को गर्मियों में होने वाली *जल संकट की समस्या* से राहत देने की दिशा में भी एक बड़ी पहल है।

इस कार्यक्रम में *पार्षद दल के उप नेता श्री सुशील तिवारी ‘पम्मी’जी*, *माननीय पार्षद श्री शैलेंद्र वर्मा जी*, *श्री अरुण राय जी*, *श्री संजय सिंह राठौर जी*, *अपर नगर आयुक्त श्री ललित कुमार*, *अपर नगर आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव*, *महाप्रबंधक जलकल श्री कुलदीप सिंह*, *जोनल अधिकारी श्री संजय यादव*, *चीफ इंजीनियर जल निगम श्री शमीम अख़्तर*, *XEN जलकल जोन-4 श्री विकास शर्मा* सहित जलकल व नगर निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति रही। मंच का संचालन XEN जलकल *श्री सचिन यादव* द्वारा किया गया।

*झीलों की सफाई से बढ़ेगी जल संचयन क्षमता*

महापौर सुषमा खर्कवाल के निर्देशानुसार झीलों की डी-शिल्टिंग का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, *कठौता झील की लंबाई लगभग 1200 मीटर और चौड़ाई 600 मीटर है। कठौता झील की गहराई बढ़ाने के लिए लगभग 5 लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी हटाई जाएगी*, जिससे झील की *वॉटर स्टोरेज कैपेसिटी तीन गुना तक बढ़ जाएगी।* इससे गोमती नगर और इंदिरा नगर के हजारों निवासियों को गर्मियों में जल आपूर्ति में राहत मिलेगी।

*मशीनों से सफाई, संसाधनों का होगा समुचित उपयोग*

झील के गहरे हिस्सों की सफाई के लिए विशेष *ड्रेजिंग मशीनों* का उपयोग किया जा रहा है। *15 पोकलैंड मशीनों* और *डंपर्स* की मदद से मिट्टी निकाली जा रही है। शनिवार को माननीय महापौर ने सुपर सकर मशीन को भी हरी झंडी दिखाई। झील से निकाली गई मिट्टी को फेंकने की बजाय *अकबरनगर और मनोरथा गौशाला* समेत नगर निगम और एलडीए के अन्य निर्माण कार्यों में उपयोग किया जाएगा। यह कदम *संसाधनों के सतत उपयोग* की मिसाल बनेगा।

*समयबद्ध योजना: जल संचयन कार्य भी तय*

महापौर ने बताया कि *17-18 मई को शारदा नहर की सफाई के लिए बंदी* के पहले, झीलों में भरपूर पानी स्टोर कर लिया जाएगा। इसके लिए *25 अप्रैल से झील भरने का कार्य* शुरू कर दिया जाएगा। यह कार्य पूरी तरह समयबद्ध है और विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

*महापौर का संकल्प*

महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने कहा, *”गर्मियों में जल संकट को देखते हुए अभी से तैयारी जरूरी है। झीलों की सफाई से न सिर्फ जल संरक्षण होगा, बल्कि पर्यावरण संतुलन और शहरी जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। यह कार्य हमारी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *