ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़ रायबरेली नगर पंचायत स्थित श्री बनखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज के मैदान में स्वर्गीय करण गुप्ता डे नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया इस रोमांचक मैच में राणा इलेवन ढकिया ने बेडारू को 7 विकेट से हराया टॉस जीत कर राणा इलेवन ढकिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया बेडारू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में चार विकेट खोकर 41 रन बनाए जवाब में राणा इलेवन टाकिया ने 3. 4 ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया टूर्नामेंट में कुल 16 टीम में ने हिस्सा लिया लीग और क्वार्टर फाइनल मैच चार-चार ओवर के खेलें गए जबकि सेमीफाइनल 3-3 ओवर के खेले गए रात में बारिश होने के कारण खेल करीब 1 घंटे तक रुका रहा तिलेंडा टीम के अनुभव पटेल को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला उन्होंने टूर्नामेंट में 100 रन बनाए और 7 विकेट लिया राणा इलेवन ढकिया ने अमित बिहारी को बेस्ट बॉलर और सहवाज मैक्टी को बेस्ट बैट॒समैन चुना गया विजेता टीम को 21000 रुपए का पुरस्कार दिया गया और उपविजेता टीम को ₹10000 का नगद पुरस्कार दिया गया टूर्नामेंट का आयोजन सानू यज्ञ सैनी ,अमन, अंकित शुक्ला, सौरभ सिंह, समेत कई लोगों ने किया इस मौके पर पवन सिंह तरुण सिंह राम पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे