ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
राजस्थान के श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ जैसलमेर उत्तरी बाड़मेर उदयपुर प्रतापगढ़ डूंगरपुर जिलों मे दोपहर या दोपहर के बाद से रात के बीच बादलो की आवाजाही कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और हल्की से मध्य आंधी की संभावना बन सकती है. कहीं-कहीं पर बारिश की इंटेंसिटी मध्यम या तेज भी रह सकती है
इसके अलावा जोधपुर फलोदी बीकानेर वेस्ट में भी बादलों की आवाजाही हों सकती है और आइसोलेटेड इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है लेकिन बीकानेर और जोधपुर में दायरा कुछ काम रह सकता
गुजरात राजस्थान से सटे हुए दो-तीन उत्तर पूर्वी जिलों में दोपहर के बाद हल्की बारिश की संभावना बन सकती है जिसमें बनासकांठा के उत्तर पूर्वी भाग शामिल है साथ में थोड़ी बहुत दक्षिणी पूर्वी गुजरात के mp से सटे नाम मात्र इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है
पंजाब हरयाणा पंजाब के दक्षिणी पश्चिमी सीमावर्ती जिलों में कहीं-कहीं आइसोलेटेड हल्की बारिश और हल्की से मध्य आंधी आ सकती है साथ में जम्मू कश्मीर से सटे कुछ उत्तरी भाग भी थोड़ी बहुत प्रभावित हो सकते हैं हरियाणा सिरसा और हिसार में भी नाम मात्र जगह में हल्की बारिश हो सकती..
मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश पश्चिम मध्य प्रदेश के रतलाम धार झाबुआ में और बड़वानी में हल्की बारिश नाम मात्र जगह में हो सकती यूपी में ज्यादातर मौसम साफ रह सकता है लेकिन सोनभद्र और वाराणसी में हल्की बारिश हो सकती है