सतना में वन नेशन वन इलेक्शन की पैरवी में दिखे प्रहलाद पटेल, सुनिए वक्फ कानून पर क्या बोले

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

सतना: मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल बुधवार को सतना पहुंचे. वे एक राष्ट्र एक चुनाव जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल हुए. उन्होंने लोगों को मंच से संबोधित करते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे में जानकारी दी. इस दौरान मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि “इससे देश की आर्थिक व्यवस्था में सुधार होगा और समय की बर्बादी नहीं होगी.” इसके अलावा वक्फ बोर्ड के मामले पर उन्होंने कहा कि “जो विरोध कर रहे हैं वह वोट बैंक की राजनीति के लिए इसका विरोध कर रहे हैं.”

वन नेशन वन इलेक्शन पर क्या बोले प्रहलाद पटेल

सतना शहर के टाउन हाल में स्थित एक राष्ट्र एक चुनाव जनप्रतिनिधि सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य रूप से पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल शामिल हुए. इसके अलावा जिले के सांसद, महापौर, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय निवासी शामिल हुए. कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने वन नेशन वन इलेक्शन के बारे में मंच के माध्यम से सभी को संबोधित किया.
मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रारंभ से ही चुनाव सुधारों का समर्थन करती रही है. आजादी से लेकर अभी तक जितने भी चुनाव सुधार कार्य हुए हैं. यह हमारे सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी में होना चाहिए. मैं ऐसा मानता हूं कि यह बहुदलीय समाज है. यहां पर पहले आजादी के 20 साल में लोकसभा और राज्यों के चुनाव साथ हुए हैं. इसलिए एक राष्ट्र एक चुनाव इस देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करेगा. इसके साथ ही समय की बर्बादी को रोकेगा और हमें इस दायित्व के साथ नीतियों के फैसले करने का अधिकार देगा. इसलिए तमाम पार्टियों के सारे लोग इस बात से सहमत हैं.”

वक्फ बोर्ड के विरोध को बताया वोट बैंक की राजनीति

वक्फ बोर्ड के फैसले के बाद देश भर में हो रहे विरोध के बारे में मंत्री पटेल ने कहा कि “संसद ने कानून बना दिया, महामहिम राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर कर दिए. जो लोग विरोध कर रहे हैं वह वोट बैंक की राजनीति के लिए कर रहे हैं. लेकिन अधिकांश जो निम्न वर्ग में मुस्लिम समाज के लोग हैं वे सभी माताएं-बहनें खुश हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *