यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
*कोंच(जालौन)* जमीन के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों ने जहर खा लिया जिसमें इलाज के दौरान एक भाई ने दम तोड़ दिया, जब कि दूसरे की हालत गड़बड़ बनी हुई है मिली जानकारी में कोंच कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमरिया में भिरई अपने पांच पुत्र माता प्रसाद छोटे लाल देवी दयाल, सुरेंद्र और भंवर सिंह के साथ गांव में रहते है वह सभी को बराबर की जमीन बांट दी जिसमें एक हिस्सा उसने अपने पास रख लिया था, जिससे उसका हिस्सा उसे दिया जा सके लेकिन पांचों पुत्रों में किसी के द्वारा भिरई की सेवा नहीं की गई, जबकि माता प्रसाद की बड़ी पुत्री के पति राम किशोर ने भिरई की सेवा की जिससे भिरई ने अपने जमीन का हिस्सा एक राम किशोर के नाम कर दिया जिस के कुछ माह बाद भिरई की मौत हो गई। इसके बाद भिरई के अन्य पुत्र छोटेलाल देवी दयाल भंवर सिंह और सुरेंद्र ने उसे जमीन को वापस पाने के लिए सिविल अदालत और एसडीएम कोर्ट में राम किशोर के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया जो न्यायालय में विचारा धीन था। शुक्रवार को मातादीन की सबसे छोटी पुत्री की शादी थी इसी दौरान उसके भाई सुरेंद्र और भंवर सिंह ने जमीन को वापस पाने की नियत से जहर खा लिया, जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई।इलाज के दौरान एक की मौत, दूसरे की हालत गड़बड़ बनी हुई है परिजनों ने जब हालत देखी, उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया, मगर हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल के लिए चिकित्सक ने रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई, जबकि भंवर सिंह का इलाज किया जा रहा है।घटना की जानकारी पर कोंच सीओ डॉ देवेंद्र पचौरी और कोतवाल विजय कुमार पांडे सागर चौकी प्रभारी राजकुमार चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मामले की जांच की साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया।इस मामले में सीओ डॉ देवेंद्र पचौरी ने बताया कि जमीन को वापस लेने के लिए सुरेंद्र ने भंवर सिंह के साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, जिससे उनकी हालत बिगड़ी जिसमें सुरेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि भंवर सिंह का इलाज किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सुरेंद्र के पिता भिरई ने छह हिस्से किए थे, जिसमें पांच हिस्से अपनी पुत्रों को और एक हिस्सा अपने बड़े पुत्र की बेटी के पति के नाम कर दिया था, इसी जमीन को वापस लेने के लिए सुरेंद्र द्वारा जहर खाया गया इस घटना को लेकर गांव में गमगीन माहौल है