लखनऊ पहलगाम की घटना के विरोध को लेकर के जी एम यू गेट से लेकर शहीद स्मारक तक निकला गया कैंडल मार्च

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ संवाददाता धर्मेन्द सक्सेना लखनऊ

कश्मीर में दिनांक 22 अप्रैल, 2025 को आतंकवादियों द्वारा की गयी सामूहिक नृशंस हत्या के विरोध में केजीएमयू शिक्षक संघ द्वारा आज दिनांक 24.04.2025 को सायं 4.00 बजे एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक-केजीएमयू के मुख्य द्वार से होते हुए शहीद स्मारक तक विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्रों व अन्य कर्मचारियों के साथ शांति मार्च निकाला गया। इस मार्च में केजीएमयू की कुलपति डा. सोनिया नित्यानंद द्वारा भी सम्मिलित होकर पूरे देश से आतंकवाद से लड़ने का आवाह्न किया एवं मृतकों के परिजनों के लिए शोक संवेदना प्रकट की गयी। शांतिपूर्ण मार्च का संचालन केजीएमयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. के.के. सिंह द्वारा शिक्षकों, छात्रों व अन्य कर्मचारियों की भावनाएं को देखकर किया गया। मार्च में शिक्षक संघ के महासचिव डा. संतोष कुमार, डा. आशीष कुमार, डा. अनित परिहार, डा. अविनाश अग्रवाल, डा. बी.के. ओझा, डा. आशीष कुमार, डा. आशीष कुमार, डा. क्षितिज श्रीवास्तव, डा. पवित्र रस्तोगी, डा. सुहैल, डा. अमरीश कुमार, डा. यू.एस. पाल, डा. विश्वजीत सिंह, आर.डी.ए. के अध्यक्ष डा. दिव्यांश सिंह व डा. ओझा, कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह, महामंत्री अनिल कुमार, नर्सिंग एशोसिएशन की यदुनंदनी व प्रदीण गंगवार आदि द्वारा अपने संगठन के लोगों के साथ लगभग एक हजार की संख्या में शहीद स्मारक तक मार्च में भागीदारी की। शहीद स्मारक पहुंच कर सभा को डा. के.के. सिंह, डा. विजय कुमार, डा. हैदर अब्बास, डा. ईशा जफा, डा. भास्कर अग्रवाल, विकास सिंह व प्रवीण गंगवार आदि द्वारा सम्बोधित किया गया, जिसमें सभी ने आतंकियों की कायराना हरकत की निंदा करते हुए सरकार से आतंकवाद से मजबूती से लड़ने एवं पाकिस्तान को सबक सिखाने का अनुरोध किया गया, जिसमें भविष्य में ऐसे मासूमों की जान न जाए। देश की एकता व अंखडता पर कोई दुश्मन आंख उठाकर देखने की हिम्मत न कर सकते और किसी भी गद्दार को न बख्सा जाय। सभा को सम्बोधन के बाद उपस्थित सभी लोगों ने आंतकी हमले में मृतकों को श्रद्धांजलि हेतु दो मिनट की मौन रखने के उपरांत सभा का विसर्जन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *