बीजेपी पार्षद राजा इकबाल सिंह बने दिल्ली के मेयर

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

चीफ एडिटर प्रवीण सैनी

   भारतीय जनता पार्टी के पार्षद राजा इकबाल सिंह दिल्ली के मेयर बन गए हैं. उन्हें 133 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार मनदीप को महज 8 वोट मिले है. वहीं, जयभगवान यादव (बेगमपुर वार्ड) डिप्टी मेयर बने हैं. इसके साथ ही दिल्ली नगर निगम (MCD) में दो साल बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वापसी हो गई है. बता दें कि दिल्ली नगर निगम में आज मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव हुए. इसमें बीजेपी ने जीत का परचम फहराया है.BJP की ओर से राजा इकबाल सिंह मेयर पद के उम्मीदवार थे. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने हमें शहर की समस्याओं को सुलझाने की जिम्मेदारी दी है. AAP ने पहले ही अपनी हार मान ली है. अब हम भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और पिछले दो सालों से रुके कार्यों को पूरा करेंगे. AAP की पूर्व मेयर शैली ओबेरॉय और नेता मुकेश गोयल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही थी. उनका आरोप है कि बीजेपी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजाक बना दिया है. वहीं, कांग्रेस की ओर से मनदीप सिंह ने मेयर पद और अरीबा खान ने डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *