बिहार के राज्यपाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच के पास पहुंचा छात्र, पेपर उड़ाए

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

 भागलपुर में राज्यपाल की सुरक्षा में चूक नजर आयी. दरअसल तिलकामांझी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान एक छात्र सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मंच के समीप पहुंच गया और नारेबाजी करते हुए अपनी शिकायतों से जुड़ी पर्चियां हवा में उड़ा दीं. यह पूरी घटना राज्यपाल की मौजूदगी में हुई.मिली जानकारी के अनुसार, पर्चियों में तिलकामांझी विश्वविद्यालय की अनियमितताएं, परीक्षा परिणाम में देरी और छात्र हितों की अनदेखी जैसे मुद्दे लिखे थे. कहा जा रहा है कि छात्र ने यह कदम अपनी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए उठाया.हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए छात्र को हिरासत में ले लिया. युवक का नाम आलोक बताया जा रहा है. पुलिस उस युवक से पूछताछ की कर रही है कि वह किस संगठन से जुड़ा है और उसकी मंशा क्या थी? यह पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *