पटना में रिटायर्ड डीएसपी के बेटे ने दी जान, बिस्तर पर खून से लथपथ थी लाश, हाथ में था पिस्टल

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

पटना : पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कौशल्या अपार्टमेंट में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. मृतक की शिनाख्त रिटायर्ड डीएसपी अरुण कुमार चौधरी के बेटे नीरज के रूप में हुई है. शुक्रवार की देर रात उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
रिटायर्ड डीएसपी के बेटे ने की आत्महत्या : कोतवाली थाने की पुलिस जब मौके पर पहुंची तो नीरज की डेड बॉडी फ्लैट के अंदर कमरे में बेड पर पड़ी थी. सिर से कून निकल रहा था. वहीं तकिया और बिस्तर पर काफी ब्लड फैला हुआ था. बताया जाता है कि मृतक नीरज कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कौशल्या अपार्टमेंट में अपने पूरे परिवार के साथ रहता था.

देर रात को उठाया खौफनाक कदम : कोतवाली थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि मामला शुक्रवार की देर रात लगभग 11:42 बजे का है. जहां पुलिस पहुंची और शव को पीएमसीएच भेजा. उन्होंने बताया कि मृतक के हाथ के बगल में पिस्टल भी पड़ी हुई थी. जब हमलोगों ने तलाशी ली तो सिरहाने से एक नोट भी मिला.
”नोट में मृतक नीरज ने लिखा था. आए दिन मेरी पत्नी से मेरा विवाद होता है. मैं बेरोजगार हूं इसलिए घर में कलह होती है. मैं अपनी जिंदगी से परेशान हो चुका हूं. इसलिए मैंने एक पिस्टल और गोली की व्यवस्था की और इससे मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं. मैं किसी को जिम्मेदार नहीं ठहरता हूं. यह मेरी अपनी सोच है और इससे किसी का कोई लेना-देना नहीं है.”- राजन कुमार, थाना प्रभारी, कोतवाली
शराब का आदी था मृतक : वहीं परिजनों की ओर से जानकारी दी गई है कि नीरज बेरोजगार था और पैसे को लेकर मारपीट करता था. बताया जा रहा है कि नीरज नशे का आदी था और अक्सर शराब पीने को लेकर घर में झगड़ा लड़ाई होता था. बरामद नोट में भी उसने खुद शराब पीने का जिक्र किया है. बता दें कि मृतक की पत्नी निजी स्कूल में टीचर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *