लखनऊ नगर निगम जोन छह में चला अतिक्रमण और गंदगी के विरुद्ध बड़ा अभियान, तीन ट्रक सामान जब्त

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

चीफ एडिटर प्रवीण सैनी

सुबह छह बजे से शुरू हुआ विशेष सफाई और अतिक्रमण विरोधी अभियान

लखनऊ। नगर निगम द्वारा मंगलवार सुबह जोन-6 में अतिक्रमण और गंदगी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान सुबह 6 बजे से घंटाघर से लेकर बालागंज चौराहे तक संचालित हुआ, जिसमें सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई, दूध के कैरेट और ठेले जब्त

अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से व्यवसाय कर रहे वेंडरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। प्रयाग दूध के 100 से अधिक कैरेट जब्त किए गए जो अवैध रूप से रखे गए थे। इसके अलावा 10 टायर और 5 ठेले भी जब्त किए गए। जब्त सामानों को नगर निगम कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है।

तीन कूड़ा बीनने वाले कर्मचारी पकड़े गए, ठेले भी जब्त

इस अभियान के दौरान अवैध रूप से कूड़ा बीनने वाले तीन आसामी कर्मचारियों को पकड़ा गया। ये कर्मचारी बिना अनुमति के नगर निगम की छवि को नुकसान पहुंचा रहे थे। उनके ठेले और एकत्र किया गया कूड़ा जब्त कर लिया गया।

बालागंज चौराहे के पास पकड़े गए दो सफाई कर्मचारी

बालागंज चौराहे के पास कार्रवाई के दौरान दो सफाई कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जो अवैध रूप से कूड़ा इकट्ठा कर दुकानदारों को बेच रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि ये दोनों कर्मचारी लखनऊ स्वच्छता अभियान से जुड़े हुए हैं और वार्ड मलाही टोला सेकंड में कार्यरत हैं। इनका कूड़ा और ठेला जब्त कर लिया गया।

ज़ोनल मैनेजर और क्लस्टर हेड को नोटिस देने के निर्देश

इस लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री राम जीत पांडे को निर्देशित किया गया कि लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए) के ज़ोनल मैनेजर और क्लस्टर हेड को नोटिस जारी किया जाए, ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर नियंत्रण लगाया जा सके।

सुपरवाइजर का वेतन रोका जाएगा, दोषियों को हटाने के आदेश

उक्त अव्यवस्था को गंभीर मानते हुए श्री पांडे को तीनों पकड़े गए कर्मचारियों को तत्काल सेवा से हटाने तथा संबंधित सुपरवाइजर का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता और भ्रष्ट आचरण को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

*अभियान में निम्न अधिकारियों की उपस्थिति, तीन ट्रक सामान जब्त*

यह पूरा अभियान घंटाघर से बालागंज चौराहे तक चलाया गया, जिसमें तीन ट्रक सामान जब्त किया गया। अभियान के दौरान क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक (SFI) श्री राम जीत पांडे, श्री रामचंद्र यादव, राजस्व निरीक्षक श्री ओम प्रकाश यादव, श्री आशीष, श्री कासिम तथा वार्ड 296 के निरीक्षक धर्मदेव उपस्थित रहे। नगर निगम ने आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *