चुपके से आई मौत: शादी में दादी ने पोते-पोती को अपने पास रोका, बेटा और बहू कार से निकले, भीषण हादसे में दोनों की मौत

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

झांसी: शादी समारोह से लौट रहे सिपाही के भाई- भाभी की सड़क हादसे में मौत हो गई. मंगलवार सुबह हादसे में मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है. दोनों अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से उनकी कार में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि पति-पत्नी कार में ही बुरी तरह से फंस गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों की ममद से उन्हें बाहर निकाला. दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. गनीमत रही कि शादी में अनिल की मां सरस्वती ने 2 साल के पोते और 4 साल की पोती को अपने पास रोक लिया था. इससे वे दोनों इस हादसे में बच गए.
जानकारी के मुताबिक, झांसी के थाना मोठ के अटरिया मोड़ पर मंगलवार सुबह हादसा हुआ. बड़ागांव थाना क्षेत्र के मड़ोरा गांव निवासी अनिल कुशवाहा (30) पुत्र रघुवीर अपनी पत्नी विनीता (28) के साथ शादी में शामिल होकर कार से वापस लौट रहे थे. परिजन कल्लू कुशवाह ने बताया कि मृतक अनिल कुशवाह अपने मामा के साले की शादी में शामिल होने के लिए सोमवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बगोनिया खिरिया गांव गए थे.

ड्यूटी पर जाने के लिए जल्दी निकले पति-पत्नी: अनिल डायमंड सीमेंट फैक्ट्री में क्रेन ऑपरेटर थे. उन्हें मंगलवार सुबह ड्यूटी पर जाना था, इसलिए वह अपनी पत्नी के साथ कार से घर जाने के लिए निकले थे. जैसे ही वह मोठ के अटरिया मोड़ पर पहुंचे, तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से उनकी कार टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी पति पत्नी दोनों ही कार में फंसे रह गए. आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

मां ने बच्चों को नहीं जाने दिया, बच गई जान: मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से पति-पत्नी को कार काटकर बाहर निकाला. तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. गनीमत रही कि अनिल की मां सरस्वती ने उनके 2 साल के बेटे पारस और 4 साल की बेटी हर्षना को अपने पास रोक लिया था. इससे वह इस हादसे में बच गए.

अनिल के पिता रघुवीर भी सीमेंट फैक्ट्री में काम किया करते थे और एक साल पहले हादसे में उनकी भी मौत हो चुकी है. अनिल का छोटा भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है. एसपी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों को देखा जा था है.
मंगलवार सुबह 6 बजे के आसपास का हादसा: सीओ देवेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि सुबह करीब 6.17 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली की मोठ थाना क्षेत्र में कानपुर-झांसी हाइवे पर ढाबे के पास एक्सीडेंट हुआ है. सूचना पर पीआरवी और पुलिस टीम पहुंची तो देखा गया कि एक कार का एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें एक दंपति पति-पत्नी फंसे हुए थे. स्थानीय लोगों और एनएचआई के कर्मचारियों की मदद से इनको बाहर निकाला गया. एंबुलेंस से इन्हें तत्काल सीएचसी मोठ भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. परिजन भी मौके पर पहुंचे. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. संभवतः अचानक झपकी आने पर यह हादसा हुआ लगता है. आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कराई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *