जलकल विभाग, लखनऊ कठौता झील डिसिल्टिंग मामला, जल निगम ने महाप्रबंधक की फटकार के बाद शुरू की सफाई, सड़कों से हटाई जा रही गंदगी

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ: कठौता झील की डिसिल्टिंग के दौरान फैली अव्यवस्थाओं पर जलकल विभाग की सख्ती के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) हरकत में आ गया है। मंगलवार को जल निगम की टीमों ने सड़कों पर डंप की गई सिल्ट (गाद) को हटाने का काम शुरू कर दिया, जिससे क्षेत्रवासियों को कुछ राहत मिलती दिखाई दी।

गौरतलब है कि सोमवार को जलकल विभाग के महाप्रबंधक ने जल निगम को एक कड़ा पत्र लिखते हुए डिसिल्टिंग कार्य में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई थी। पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सड़क पर फैली गाद और धूल को अविलंब हटाया जाए और नियमित रूप से पानी का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को हो रही असुविधा से राहत मिल सके।

महाप्रबंधक की चेतावनी के बाद मंगलवार सुबह से ही जल निगम की टीमें कठौता झील के आसपास सक्रिय दिखीं। मशीनों और मजदूरों की मदद से सड़क किनारे जमा की गई सिल्ट को हटाने का कार्य तेज़ी से शुरू किया गया। साथ ही, धूल नियंत्रण के लिए सड़क पर पानी का छिड़काव भी किया गया।

जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि अगले दो दिनों में पूरे क्षेत्र से सिल्ट हटा ली जाएगी और झील से जुड़ा डिसिल्टिंग कार्य नियमानुसार एवं स्वच्छता मानकों के तहत पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *