ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, कैलिया बाईपास होकर भागे चोर
कोंच सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर चोरों ने हाथ साफ करते हुए उड़ा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है जिनके मुताबिक चोर कैलिया बाईपास के रास्ते भागे हैं।
मोहल्ला गांधीनगर निवासी सुनील कुमार पुत्र नंद किशोर ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे उसका ट्रैक्टर महिंद्रा-265 डीआई संख्या यूपी 92 के 8648 उरई रोड स्थित मलंगा पुल के पास कृपाल टॉकीज पर मय ट्रॉली के खड़ा था जिसे चोर चोरी कर ले गए। घटना की पूरी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है जिसमें दो अज्ञात व्यक्ति ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। पीड़ित सुनील ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद कराए जाने की मांग की है। उक्त घटना कई सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है जिनके मुताबिक चोर कैलिया बाईपास के रास्ते ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।