लखनऊ, के पूर्वी विधानसभा परिवार द्वारा आयोजित किया गया प्रबुद्ध जन संगोष्ठी कार्यक्रम

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

पूर्वी विधानसभा परिवार द्वारा न्यू हैदराबाद स्थित उत्तर प्रदेश संस्कृत संथानम के सभागार में प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, विशिष्ट अतिथि लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी विधायक ओपी श्रीवास्तव की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव एक ऐसा रिफॉर्म जो कुछ राजनीतिक दलों के संकीर्ण मानसिकता उनके खुद के लाभ को साधने के लिए समाप्त कर दिया गया है और आज इस रिफॉर्म के लिए हम सब लोग अपना प्रयास कर रहे हैं बार-बार बैठकर कर रहे हैं एकत्रीकरण कर रहे हैं देश के कौन-कौन में ऐसे कार्यक्रम चल रहा है। 1947 के बाद अनवरत राष्ट्रीय चुनाव एक साथ होते रहे पर समय के साथ संकीर्ण मानसिकता के कारण अपने राजनीतिक लाभ के कारण उसको पूरा करने के लिए कांग्रेस ने एक राष्ट्र एक चुनाव के फॉर्म को समाप्त कर दिया। भारत में 1951-52 से 1967 तक राज्य विधानसभाओं और लोक सभा के लिए चुनाव एक साथ होते थे। यह चक्र टूट गया और वर्तमान में चुनाव हर वर्ष और कभी-कभी एक वर्ष के भीतर अलग-अलग समय पर होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप भारी सरकारी व्यय होता है, चुनावों में लगे सुरक्षा बलों और निर्वाचन अधिकारियों को लंबे समय तक अपने प्राथमिक कर्तव्यों से विमुख होना पड़ता है, आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है, जब सरकार के तीनों स्तरों पर एक साथ चुनाव कराए जाएंगे, तो इससे उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला चक्र में व्यवधान से बचा जा सकेगा, पिछले चुनाव में 100 करोड अधिक लोगों ने मतदाता के रूप में उन्होंने अपने अधिकार का प्रयोग किया हैं चुनाव के दौरान बूथ पर गए और मतदाता का नाम वहां सूची में नहीं मिला यह बहुत बड़ी समस्या होती है इसके लिए तीन स्तर पर एकल सूची बनाने का काम होगा व्यक्ति जो बूथ पर पहुंचेगा वह अपने मतदान का प्रयोग कर पाएगा इस लोकतंत्र को स्थापित करने के लिए सहभागिता सुनिश्चित हो जाएगी। चुनाव में बड़ी संख्या अर्धसैनिक बल के 97 लाख लोग इसमें लगाए जाते हैं पूरे साल में अलग-अलग जगह पर डिपोर्ट किए जाते हैं जिससे यातायात व्यवस्था से लेकर सीमा सुरक्षा के क्षेत्र से ये भी चुनाव में लगा दिया जाता है जिससे पब्लिक ऑर्डर भी खराब होता है पब्लिक ऑर्डर को मेंटेन करने के लिए यह चुनाव कहीं ना कहीं एक साथ होना आवश्यक है बार-बार चुनाव होने से क्षेत्र में प्रचार-प्रसार होने से स्कूली बच्चे या शिक्षा तंत्र की बाधित होता है जिसे बच्चों की पढ़ाई भी बाधित होती है यह छोटे-छोटे विषय भी पब्लिक ऑर्डर को खराब होता है कहीं ना कहीं जनप्रतिनिधि भी अपने क्षेत्र के विकास कार्य से बाधित होते हैं आधे समय चुनाव और आधे समय क्षेत्र में देते हैं।
देश बड़ी संख्या में एक राष्ट्रीय चुनाव एक साथ करने के लिए सुझाव मांगे गए इसमें नॉर्थ ईस्ट से लेकर के पूरे देश में सुझाव मंगाकर करीब 21000 समितियां से अधिक लोगों ने सुझाव दिए जिसमें 80% लोगों ने एक राष्ट्र एक चुनाव के पक्ष में चुनाव कराने की बात कही गई है इस बिल को पब्लिक के बीच लेकर जनता को जागरूक करते हुए जन समर्थन के साथ 2026 में पास किया जाएगा दो साल निर्वाचन आयोग तैयारी करने के उपरांत 2029 में एक साथ एक राष्ट्र एक चुनाव कराया जा सकेगा।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंदी ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव होने से बात का समर्थन में अनेक कार्यक्रम लखनऊ आयोजित किए जा रहे हैं लखनऊ के सभी विधानसभाओं में आयोजित कार्यक्रमों में समर्थन मिल रहा हैं विधानसभाओं में यह संदेश जाएगा जब एक राष्ट्र एक चुनाव एक साथ होगा तो राष्ट्रनिर्माण में इसका सीधे लाभ मिलेगा। देश में निरंतर चुनाव चलते रहते हैं तो उसे संसाधनों का दोहन होता है एक राष्ट्र एक चुनाव होने पर समय की बचत होगी देश के विकास कार्य प्रगति पर होंगे। अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और तब भारत विश्व गुरु बनेगा।

पूर्वी विधायक ओपी श्रीवास्तव में कहा कि चुनाव सुधरो को लेकर के चर्चा कोई नई बात नहीं है इतने बड़े जनसंख्या वाले देश में हमें निरंतर शासन प्रशासन की व्यवस्था में स्वतंत्रता के बाद से इस देश में जब से लोकतंत्र को अपनाया है लोकतंत्र की अनिवार्यता चुनाव है और वह चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए इस देश में बार-बार चुनाव के इस क्रम में शासन प्रशासन के लिए बहुत बड़ी चुनौती बनाकर के ऊपरी है जिनसे देश की विकास व्यवस्था का पहिया तो रुका है और अर्थव्यवस्था में एक बड़ा बजट इसमें चर्चा होता हैं इन सब समस्या के निदान के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव आवश्यक।

उपरोक्त कार्यक्रम में लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल, विवेक तोमर, राकेश सिंह, सौरभ वाल्मीकि, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी क्षेत्रीय पार्षद प्रमोद सिंह राजन, मंडल अध्यक्ष अभिषेक राय,अनुराग साहू सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *