ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह जी के कल लखनऊ आगमन पर लखनऊ महानगर कार्यकर्ताओं द्वारा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
स्वागत की तैयारी के लिए प्रदेश मुख्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी और लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने स्वागत तैयारीयों की समीक्षा की।
गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि गृहमंत्री के स्वागत के लिए मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी एयरपोर्ट पर उपस्थित रहेंगे।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह जी के एयरपोर्ट आगमन पर लखनऊ महानगर पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय निवासी पुष्प वर्षा के साथ स्वागत करेंगे। ढोल नगाड़े, तिरंगा व पार्टी झंडो के साथ गृहमंत्री जी का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक में लखनऊ महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद गण सहित महामंत्री राम अवतार कनौजिया, गिरीश गुप्ता, सुशील तिवारी पम्मी, मानसिंह, हरशरण लाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे