कोंच को भरपूर प्रतिनिधित्व दिया गया है कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

भारी-भरकम कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के अलावा तीन महासचिव और दो सचिव

कोंच यूपी में अपना वजूद तलाशने में जुटी कांग्रेस संगठन में नए और पुराने अनुभवी कार्यकर्ताओं को समायोजित कर एक बार फिर खड़ा होने का प्रयास कर रही है। अभी हाल ही में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर ने प्रदेश आलाकमान से अनुमोदित कराने के बाद जिले की भारी-भरकम कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें कोंच को भरपूर प्रतिनिधित्व मिलने से यहां के कांग्रेसी काफी खुश नजर आ रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा घोषित जिला कार्यकारिणी में कोंच से उपाध्यक्ष के साथ साथ तीन महासचिव और दो सचिव लिए हैं जिसमें जातीय समीकरण भी साधने की उम्दा कोशिश की गई है। उपाध्यक्ष पद पर अगड़ी जाति के ब्राह्मण चेहरे रामकिशोर पुरोहित को बिठाया है जबकि महासचिव पद पर ब्राह्मण अनिल पटेरिया के साथ दो अल्पसंख्यक चेहरों सेठ नासिर व आजाद उद्दीन को तवज्जो दी गई है। सचिव पद ब्राह्मण श्रीनारायण दीक्षित के साथ अति दलित अजय बरार को स्थान दिया गया है। बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया और पार्टी को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *