नगर निगम द्वारा संचारित किया गया संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

शहर के विभिन्न जोनों में चलाया जा रहा व्यापक स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ द्वारा महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई के साथ-साथ संचारी रोगों की रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान दिनांक 01 जुलाई 2025 से संचालित किया जा रहा है, जो विशेष रूप से संचारी रोग नियंत्रण के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर शुरू किया गया है।

इस अभियान के अंतर्गत नगर निगम की टीमों ने जोन-01, जोन-03, जोन-05 सहित कई क्षेत्रों में घर-घर जाकर साफ-सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव, जागरूकता अभियान और फॉगिंग कार्य को अंजाम दिया। यह गतिविधियाँ महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के दिशा-निर्देशन में चल रही हैं।

अभियान की प्रभावशीलता को सुनिश्चित करने हेतु टीमों को पूर्व वर्ष की भांति विशेष प्रशिक्षण दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को घर-घर जाकर संभावित डेंगू लार्वा की जांच, लोगों को जागरूक करने, जलभराव के कारणों को दूर करने और साफ-सफाई के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित करने का कार्य सौंपा गया है।

इस अवसर पर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त श्री ललित कुमार ने बताया कि एन्टी लार्वा दवा के छिड़काव के लिए नवीनतम मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है और निकाय की टीमें निरंतर निगरानी कर रही हैं।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीके श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम का यह अभियान जन स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और आगामी दिनों में भी यह विशेष मुहिम लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *