लखनऊ नगर निगम लखनऊ चार जुलाई को आयोजित करेगा ‘संपूर्ण समाधान दिवस

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

शहरवासियों की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु सभी विभाग रहेंगे उपस्थित

लखनऊ नगर निगम लखनऊ द्वारा शहरवासियों की समस्याओं के समाधान को लेकर हर महीने के पहले शुक्रवार को आयोजित किए जाने वाले *संपूर्ण समाधान दिवस* का आयोजन *04 जुलाई, शुक्रवार* को किया जाएगा। इस बार भी *त्रिलोकनाथ सभागार, नगर निगम मुख्यालय, लालबाग* में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक यह समाधान दिवस आयोजित होगा।

*घर के टैक्स, जल आपूर्ति, सफाई से जुड़ी समस्याएं होंगी हल*

GIS सर्वेक्षण के बाद कई भवन स्वामियों द्वारा कर निर्धारण को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। ऐसे मामलों के समाधान के लिए नागरिक इस संपूर्ण समाधान दिवस में भाग ले सकते हैं। साथ ही जलकल, सफाई, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

*नगर निगम की अपील – संपूर्ण समाधान दिवस में समय से पहुंचे, दस्तावेज साथ लाएं*

नगर निगम लखनऊ ने शहरवासियों से अपील की है कि वे *04 जुलाई* को *समय से पहुंचें* और अपनी समस्या से संबंधित आवश्यक *दस्तावेज साथ लाएं*, ताकि मौके पर ही उनकी शिकायत का त्वरित समाधान किया जा सके। नगर आयुक्त ने कहा कि यह समाधान दिवस केवल समस्याओं के निस्तारण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह *जनता और प्रशासन के बीच संवाद एवं विश्वास का एक सशक्त माध्यम* भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *