ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़ रायबरेली
परिषदीय विद्यालयों को मर्ज किए जाने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को बौद्ध उपासक महासभा के आवाहन पर समाजसेवी आलोक बौद्ध के नेतृत्व में पदाधिकारी, अभिभावक,बच्चों ने मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति एडीओ पंचायत शिवगढ़ को सौंपा।
आपको बताते चलें शिवगढ़ विकासखंड में 22 विद्यालयों को मर्ज/ विलय किया गया है जिसका विरोध प्रदर्शन बौद्ध उपासक महासभा शिवगढ़ इकाई द्वारा बौद्ध उपासक महासभा कार्यालय नगर पंचायत शिवगढ़ वार्ड नंबर 1 से प्रारंभ कर खंड विकास कार्यालय शिवगढ़ तक किया गया। समाजसेवी आलोक बौद्ध कहा सरकार का यह निर्णय पूरी तरह से गरीबों वंचितों के बच्चों के साथ विश्वासघात जैसा है। 16 जून 2025 को जारी आदेश में कहीं भी न्यूनतम या अधिकतम संख्या का निर्धारण नहीं किया गया है। जारी शासनादेश में बाल अधिकार का उल्लंघन किया गया है। आरटीई एक्ट जो कि उत्तर प्रदेश में लागू है इसके भाग 3 धारा 4 में स्पष्ट लिखा है कि 1 किलोमीटर की की सीमा में विद्यालय होना आवश्यक है। इसे किसी शासनादेश के माध्यम से अतिक्रमित नहीं किया जा सकता है तो वर्तमान सरकार ऐसा क्यों कर रही है। इस मौके पर बसन्तलाल,जगजीवन भारती,संतोष कुमार,राहुल रॉय,मनोज रावत(आर वी ट्रेडर्स),रोहित गौतम,सरवन रावत,सोनू हीरो होंडा आदि लोग उपस्थित रहे।