संभल में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति और मासूम बेटों की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

जिला ब्यूरो

संभल: यूपी के संभल में एक पत्नी ने प्रेम में बाधा बने पति और अपने दो मासूम बेटों को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची. उसने अपने पति और बच्चों को जहर देकर मारने की कोशिश की, मगर पति को भनक लगते ही उसने पत्नी और उसके प्रेमी का भांडा फोड़ दिया.
पकड़े जाने के डर से आरोपी महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. पुलिस ने शुक्रवार को पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

मामला बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव आदमपुर का है. यहां के रहने वाले गोपाल मिश्रा पुत्र नरेश चंद्र मिश्रा का आरोप है कि उसकी पत्नी नैना शर्मा का गांव के ही युवक आशीष मिश्रा से प्रेम संबंध हैं. दोनों ने मिलकर पहले 30 जून की रात को दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर पति और बेटों की हत्या का प्रयास किया.
गोपाल को समय रहते दूध से सल्फास जैसी गंध आई, तो उसने इसे पीने से मना कर दिया. इसके बाद 2/3 जुलाई की रात को प्रेमी आशीष मिश्रा, नैना के साथ मिलकर घर में घुस आया. उन्होंने सोते हुए गोपाल का मुंह दबाकर उसकी हत्या की कोशिश की और चाकू से हमला किया.

चाकू उसके तकिये को चीरते हुए सीने पर जाकर लगा. इससे गोपाल की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया. शोर सुनकर आरोपी फरार हो गए. पति गोपाल मिश्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. बहजोई पुलिस ने पत्नी नैना शर्मा और उसके प्रेमी आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया.
बहजोई इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि आरोपियों को भागने से पहले ही पकड़ लिया गया और कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया. बच्चों की जान भी खतरे में थी. मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *