Blog

जिस हाईवे पर अनशन पर बैठे से संत, वहां भीषण हादसे में चार की मौत

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश सह संपादक कपिल गुप्ता भिंड: जिले में रविवार…

मण्डलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में नगर निगम के तहत कराए जा रहे रूटीन विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश चीफ एडिटर वर्षाऋतु से पूर्व मेनपावर व…

एमपी बोर्ड दसवीं बारहवीं का रिजल्ट तैयार, परिणाम ऐलान की डेट और वेबसाइट्स तय

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश उप संपादक संजय मिश्रा भोपाल: माध्यमिक शिक्षा मंडल…

सतना में बी एस पी नेता की पीट-पीटकर हत्या, मर्डर की वजह सियासी या रंजिश

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश उप संपादक संजय मिश्रा सतना: सतना के सिविल…

एमपी बोर्ड दसवीं बारहवीं का रिजल्ट तैयार, परिणाम ऐलान की डेट और वेबसाइट्स तय

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश उप संपादक संजय मिश्रा भोपाल: माध्यमिक शिक्षा मंडल…

लखनऊ व हरदोई में युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल: लाइटहाउस कम्युनिटीज़ फाउंडेशन के साथ साझेदारी को मिला विस्तार

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश संपादक लखनऊ और हरदोई जनपदों में युवाओं…

भागवत कथा के प्रारंभ पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश सह संपादक कपिल गुप्ता शिवगढ़ रायबरेली श्रीमद्भागवत…

विकास, विचार और विजन का समागम: सरोजनीनगर मंडल सम्मेलन में डॉ. राजेश्वर सिंह की बुलंद आवाज

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी मजबूत मंडल –…

नगर निगम में जोन-2 की बैठक: विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था पर हुई व्यापक चर्चा

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश चीफ एडिटर प्रवीण सैनी लखनऊ: नगर निगम…

नगर निगम में जोन-2 की बैठक: विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था पर हुई व्यापक चर्चा यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश चीफ एडिटर प्रवीण सैनी लखनऊ: नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में जोन-2 के सभी माननीय पार्षदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त श्री अरुण कुमार गुप्त, जोन 2 की जोनल अधिकारी सुश्री शिल्पा कुमारी, जोनल सेनेटरी ऑफिसर, अधिशासी अभियंता और जलकल के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे। इस बैठक में जोन-2 के अंतर्गत आने वाले वार्डों के सभी माननीय पार्षद मौजूद रहे जिनमें श्री सुभाष चन्द्र (अम्बेडकर नगर वार्ड), श्रीमती ममता चौधरी (मालवीय नगर वार्ड), श्री संदीप शर्मा (ऐशबाग वार्ड), श्रीमती गौरी सांवरिया (कुँवर ज्योति प्रसाद वार्ड), श्री राजू गांधी (पार्षद प्रतिनिधि) (मोतीलाल नेहरू-चन्द्रभानु गुप्त वार्ड), श्री राजीव (तिलक नगर-कुंडरी रकाबगंज वार्ड), श्रीमती कौमुद त्रिपाठी (राजाजीपुरम वार्ड), श्री राजेश कुमार दीक्षित (राजेन्द्र नगर वार्ड), श्री नरेन्द्र शर्मा (याहियागंज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वार्ड) एवं श्री राहुल मिश्रा (राजा-बाजार वार्ड) शामिल हैं। बैठक के दौरान पार्षदगणों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों, जल निकासी की समस्याओं और सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त से विस्तृत चर्चा की। विशेष रूप से नालों और नालियों की नियमित सफाई और मानसून पूर्व तैयारियों पर जोर दिया गया। पार्षदों ने बताया कि कई इलाकों में जलभराव की समस्या अभी भी बनी रहती है, जिसे प्राथमिकता से हल करने की आवश्यकता है। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और आगामी बरसात से पहले आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने पार्षदों को आश्वासन दिया कि निगम प्रशासन उनके साथ मिलकर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध है। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और सभी जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम की सक्रियता और संवाद को सराहा। यह बैठक नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल रही।

नगर निगम में जोन-2 की बैठक: विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था पर हुई व्यापक चर्चा यूपी…