यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़ (रायबरेली) तिलक समारोह में शामिल 40 लोग हुए बीमार, आनन फ़ानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां इमरजेंसी में तैनात डाक्टर अनिल ने इलाज कर घर भेज दिया, घटना से हड़कम्प मच गया है, शिवगढ़ कस्बे के रहने वाले सुशील गुप्ता पुत्र राजन गुप्ता का बुधवार को तिलक था जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग आमंत्रित थे जिलेदार मैरेज हाल बछरावा में आयोजित तिलक समारोह में सब लोगो ने खाना खाया और देर रात करीब साढ़े बारह बजे कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी आनन-फ़ानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां इमरजेंसी में तैनात डा. अनिल और प्रमोद पाण्डेय ने तीन दर्जन से अधिक लोगों का इलाज किया,उन्होंने बताया कि फ़ूड प्वाइजनिंग के चलते सबको उल्टियां हो रही थी सबको दवा देकर घर भेज दिया है। बीमार लोगों में सुमन (30), आदर्श (17) प्रेमा (65) शकीला (46) कुसुम लता (65) ज्ञानेंद्र (35) अजय जायसवाल (36) वर्षा (10) प्रदीप सिंह (32) कुदरत अली (48) मुराद (18) सोनू (50) अंकुश (15) सानवी (6) सचिन (15) साधना (29) दुर्गेश (37) आदि 40 लोग शामिल हैं । वहीं गुरुवार की सुबह से लेकर प्रातः 10:30 बजे तक उल्टी दस्त से पीड़ित कई लोग अस्पताल पहुंचे जिन्होंने बताया कि तिलक समारोह में खाना खाने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगे जिससे कई बार उल्टी दस्त के लिए जाना पड़ा। डाक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है किसी को रेफर नहीं किया गया है।