रायबरेली शिवगढ़ दो बाइकों की भिडन्त में एक अधेड़, एक युवक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम हालत गम्भीर जिला अस्पताल रेफर

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

परिजनों का रो-रोकर बुराहाल, शिवगढ़ थाना क्षेत्र की घटना

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर 2 बाइकों की जोरदार भिड़न्त में एक अधेड़, एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक किशोर की हालत गम्भीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शिवगढ़ थाना क्षेत्र के शिवगढ़ नगर पंचायत अन्तर्गत बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित अगर खेड़ा नहर पुलिया और एसबीआई बैंक शिवगढ़ के मध्य हाईवे पर 2 बाइकों की आपस में जोरदार भिड़न्त हो गई जिसमें एक बाइक पर सवार धर्मेंद्र मिश्रा उम्र 50 वर्ष पुत्र द्वारिका मिश्रा, निवासी दहिगवां थाना शिवगढ़ वहीं दूसरी बाइक पर सवार समीर उम्र 18 वर्ष पुत्र सफीक निवासी शिवदयाल खेड़ा मजरे ढोढवापुर जो वर्तमान समय में शिवगढ़ नगर पंचायत के भवानीगढ़ में अपने नाना के यहां रहता था।
तथा आकिब उम्र 17 वर्ष पुत्र साजिद अली निवासी भवानीगढ़ नगर पंचायत शिवगढ़ सहित 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे गम्भीर हालत में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। जहाँ धर्मेंद्र मिश्रा के पैर में फैक्चर, हेड इंजरी आदि देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हे सीएचसी शिवगढ़ से लखनऊ ट्रॉमा सेन्टर के लिए रेफर कर दिया। जिन्हें परिजन लखनऊ ट्रामा सेन्टर के लिए लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं आकिब और समीर के फैक्चर के साथ ही हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। समीर की हालत नाजुक देखते हुए परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया, वहीं आकिब की हालत नाजुक बताई जा रही है।
इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्साधिकारी डॉक्टर तपस त्रिपाठी ने बताया धर्मेंद्र मिश्रा को ट्रामा सेन्टर के लिए तथा आकिब और समीर को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र मिश्रा और समीर की हालत ज्यादा नाजुक थी। खबर लिखे जाने के समय जब शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनो तरफ मौत हुई हैं, अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है,शव वापस आने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *