यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
सरोजनीनगर: स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचीं घर-घर, नेत्र जांच शिविर से वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत
लखनऊ जनसेवा को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरोजनीनगर के मजरा गंगाबक्स खेड़ा, ग्राम पंचायत बरकताबाद (मंडल खुशालगंज) में साप्ताहिक ‘आपका विधायक आपके द्वार’ शिविर का सफल आयोजन किया गया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित यह शिविर जनसमस्याओं के समाधान, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक सहयोग का प्रभावी माध्यम बना।
शिविर के दौरान स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना गया। इस पहल का उद्देश्य केवल शिकायतें एकत्र करना नहीं, बल्कि हर समस्या का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
शिविर में विभिन्न विकास कार्यों—रोड एवं नाली निर्माण (3), आवास योजना (4), राहत आपदा (3), स्कूल सौंदर्यीकरण, मंदिर जीर्णोद्धार, विधवा पेंशन, साइकिल वितरण, विद्यालय उच्चीकरण एवं नाला निर्माण—से संबंधित कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।
स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत आयोजित नेत्र जांच शिविर में 66 वरिष्ठ नागरिकों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 40 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। इस पहल ने ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच को और अधिक सुदृढ़ किया है।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं—साक्षी रावत (10वीं, 71.3%), अंशू (12वीं, 51.2%), देवांश तिवारी (12वीं, 73.3%) एवं रिशी कुमार (10वीं, 62.7%)—को साइकिल, घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे युवाओं में प्रतिस्पर्धा और आगे बढ़ने की प्रेरणा को बल मिला।
युवा सशक्तिकरण की दिशा में 116वें गर्ल्स यूथ क्लब एवं 180वें बॉयज यूथ क्लब का गठन किया गया। इन क्लबों के माध्यम से युवाओं को संगठित कर उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर सेक्टर संयोजक नीरज, प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, पूर्व प्रधान दिनेश सिंह, उमाशंकर तिवारी, सुरेश रावत, मधु सिंह, गुड़िया सिंह, राम रानी, सुधा देवी, गीता देवी, केतकी, विमला देवी, ज्ञानमती, रामदुलारी, देवांश तिवारी, तृप्ति तिवारी, रूबी तथा मोहम्मद सलीम सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।