उधारी के रुपये मांगे तो ग्राहक ने दुकानदार पर पत्थर से किया हमला

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच उधार के पैसे मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद झगड़े में बदल गया। एक ग्राहक ने मीट दुकानदार पर पत्थर से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के समय दोनों पक्षों के नशे में होने की बात सामने आ रही है।
कस्बे के मोहल्ला आराजीलेन निवासी मीट विक्रेता रहीश ने कुछ दिन पहले एक ग्राहक को मुर्गा उधार दिया था। सोमवार को उसने ग्राहक से 540 रुपये मांगे, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज के साथ मारपीट होने लगी। इसी दौरान आरोपी ग्राहक ने सड़क से पत्थर उठाकर रहीश के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को अलग किया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *