नगर निगम मुख्यालय में जनगणना 2027 के जागरूकता कार्यक्रम का होगा शुभारंभ

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

– मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना अभियान को लेकर तैयारियां पूरी

लखनऊ। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना अभियान का जागरुकता अभियान 08 मई 2026 को नगर निगम मुख्यालय स्थित झंडी पार्क, लालबाग में किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे आयोजित होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत आदरणीय श्री ए.के. शर्मा जी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी करेंगी। इस अवसर पर नगर निगम के समस्त माननीय पार्षदगण, अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।

जनगणना 2027 अभियान “हमारी जनगणना, हमारा विकास” थीम पर आधारित है। अभियान के प्रथम चरण में मकानों की गणना, भवनों का विवरण तथा आधारभूत सुविधाओं से संबंधित आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। इस प्रक्रिया से शहर की विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना एवं जनसुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी।

नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अधिकारियों के अनुसार जनगणना अभियान शासन की प्राथमिक योजनाओं में शामिल है और इसके सफल संचालन के लिए व्यापक स्तर पर समन्वय किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *