नगर निगम मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

– *महापौर सुषमा खर्कवाल ने सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित, दो मृतक आश्रितों को सौंपे नियुक्ति पत्र*

लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके लंबे सेवाकाल और नगर निगम के प्रति योगदान की सराहना की गई। साथ ही दो मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

*कर्मचारियों की सेवाओं को बताया प्रेरणादायी*
कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी शहर की व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्षों तक निष्ठा और ईमानदारी के साथ सेवा देने वाले कर्मचारियों का सम्मान करना संस्था की जिम्मेदारी है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और कार्यशैली आने वाले कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।

*छह कर्मचारियों को किया गया सम्मानित*
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में कर विभाग जोन-03 के द्वितीय श्रेणी लिपिक श्री गोमती प्रसाद, कक्ष समिति-09 (स्वास्थ्य) के सेनेटरी सुपरवाइजर श्री नरेश कुमार, कक्ष समिति-04 (स्वास्थ्य) की सफाईकर्मी श्रीमती सुख देवी, कक्ष समिति-06 (स्वास्थ्य) की सफाईकर्मी शीला, कक्ष समिति-10 (स्वास्थ्य) की सफाईकर्मी विद्या तथा कक्ष समिति-11 (स्वास्थ्य) की सफाईकर्मी सुशीला शामिल रहीं। सभी कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

*दो मृतक आश्रितों को मिले नियुक्ति पत्र*
इस अवसर पर महापौर द्वारा मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। श्रीमती मानसी भारती को अनुचर पद पर तथा श्री बृजेश कुमार को माली पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया। महापौर ने दोनों नव नियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

*अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही मौजूदगी*
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर निगम परिवार में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। समारोह का वातावरण भावुक होने के साथ-साथ सम्मान और अपनत्व से भरा रहा।

इस अवसर पर माननीय कार्यकारणी सदस्य श्री अरुण राय जी, पार्षद श्री संजय सिंह राठौर जी, पार्षद प्रतिनिधि श्री राम कुमार वर्मा जी, अपर नगर आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव, मुख्य लेखा अधिकारी श्री महामिलिंद लाल, एमएनएलपी श्री बनवारी लाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी श्री पीके श्रीवास्तव, कार्यालय अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सहित नगर निगम के कई अधिकारी, कर्मचारी संगठन के पदाधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री राहुल कुमार द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *