यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
*कोंच*(जालौन) क्षेत्र में दिन शनिवार सुबह आवारा पशुओं की वजह से दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए जिनमें तीन लोग घायल हो गए दोनों घटनाओं के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है वहीं चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पहली घटना सुबह करीब 8 बजे उरई रोड स्थित पड़री गांव के पास हुई जहां ग्राम छोंक कालपी निवासी अनिल कुमार पुत्र जगदीश अपने रिश्तेदारी के शादी समारोह में शामिल होकर मोटरसाइकिल से वापस गांव लौट रहे थे तभी अचानक एक कुत्ता उनकी बाइक के सामने आ गया कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई जिससे अनिल घायल हो गए सूचना मिलने पर उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
वहीं दूसरी घटना करीब 9 बजे कोंच-उरई रोड स्थित आशीर्वाद होटल के पास हुई जहां ग्राम असुपुरा निवासी नारायण दास जाटव अपने साले वेद प्रकाश के साथ मोटरसाइकिल से उरई कोर्ट तारीख पर जा रहे थे इसी दौरान सड़क किनारे लड़ रही दो गाय अचानक बाइक के सामने आ गईं आवारा गायों को बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सीएचसी पहुंचाया
लगातार हो रहे हादसों के बाद स्थानीय लोगों ने सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।