भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता पर हमले के बाद केजीएमयू पहुंचे भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, जाना हालचाल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ स्थित केजीएमयू में भर्ती भारतीय जनता युवा मोर्चा के कर्मठ कार्यकर्ता चेतन तिवारी पर हुए हमले की सूचना मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी अस्पताल पहुंचे और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से चेतन तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की तथा परिजनों एवं समर्थकों से भी मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

डॉ. नीरज सिंह ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस हमले में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है और प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *